फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: चलती मैक्स का फटा टायर, ट्रक से टकराई, एक की मौत, एक घायल, मेडिकल रेफर

Sat, 02 Aug 2025 12:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चलती मैक्स का अचानक टायर फट गया। वह अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को मेडिकल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त मैक्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ अंतर्गत 2 अगस्त की तड़के सुबह तीन बजे एटा हाईवे पर गांव टोली के तालाब निकट अलीगढ़ जा रही एक मैक्स का यकायक चलते-चलते  टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित मैक्स पीछे से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर से गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायल को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बसई सहावर कासगंज निवासी 24 वर्षीय गौरव पुत्र सुखवीर एवं अली हसन पुत्र खुर्शीद मैक्स गाड़ी में लोहे का सामान लेकर सहावर कासगंज की तरफ जा रहे थे। सुबह तड़के तीन बजे गांव टोली से पहले मैक्स का पिछला टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही मैक्स असंतुलित हो गई। तभी पीछे से एटा की तरफ जा रहे ट्रक से मैक्स टकरा गई। 

हादसे में मैक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मैक्स में से लोगों ने गंभीर घायल गौरव को निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायक स्वास्थ केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथ में गाड़ी के चालक अली हसन के दोनों पांव में फ्रैक्चर आ गया तथा सिर में गंभीर चोट लगी । उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मैक्स को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें