पूर्वोत्तर रेलवे हो या उत्तर मध्य रेलवे, दोनों के ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में बड़ी कमी देखी जा रही है। सावन के महीने में रेल का सफर करने में यात्री दिलचस्पी नहीं ले रहे। सामान्य कोटे के साथ तत्काल कोटे में भी आरक्षण कराने वालों की कमी है।
हाथरस सिटी स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर सावन के महीने में तत्काल कोटे के यात्रियों की संख्या में बड़ी कमी देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो तीन दिन तत्काल कोटे के स्लीपर व एसी श्रेणी में आरक्षण कराने एक भी यात्री नहीं पहुंचा है। पूरे सप्ताह में करीब एसी में 10 व स्लीपर में 12 आरक्षण किए गए हैं।
इसकी मुख्य वजह कई ट्रेनों में करंट के आरक्षण भी आसानी से उपलब्ध होना है। अब रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवकाश से पहले जरूर तत्काल काटे के आरक्षण के लिए भीड़ रह सकती है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार का कहना है कि जुलाई माह में अक्सर ट्रेनों में आसानी से जगह मिल जाती है, इसलिए तत्काल कोटे के आरक्षण की जरूरत ही नहीं पड़ती।