फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भाई-बहनों के साथ घर लौट रही थी, सड़क पर जूते के फीते बांधने लगी, कक्षा दो की छात्रा को मैक्स ने कुचला

Wed, 02 Sep 2026 09:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बच्ची टेंपो के पास सड़क की तरफ खड़ी होकर जूते के फीते बांध रही थी। सामान लेकर जैसे ही परिचालक मैक्स में बैठा, वैसे चालक ने बिना आगे देखे गाड़ी आगे बढ़ा दी। तेजी से गाड़ी बढ़ाने के कारण आगे जूते के फीते बांध रही बच्ची को मैक्स ने कुचल दिया।
विज्ञापन
छात्रा अनुष्का, दुखी परिजन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में अलीगढ़ रोड रुहेरी चौराहे के निकट बुधवार की दोपहर करीब एक बजे स्कूल के सामने सड़क पर जूते के फीते बांध रही कक्षा-दो की मासूम बच्ची अनुष्का (8) को मैक्स लोडर ने कुचल दिया। जिला अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची छुट्टी होने पर अपने भाई-बहनों के साथ स्कूल से निकली ही थी कि तभी हादसा हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गांव श्रीनगर निवासी संजय कुमार श्रोतिय ई-रिक्शा चलाते हैं। साथ ही वे पराग डेयरी स्थित गोशाला में भी नौकरी करते हैं। उनकी बेटी अनुष्का रुहेरी स्थित जीएलएस पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। संजय की दूसरे नंबर की बेटी छह वर्षीय असी यूकेजी व सबसे छोटा चार वर्षीय बेटा अंकित एलकेजी में इसी स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी हुई।

अनुष्का अपने भाई-बहनों के साथ स्कूल के बाहर खड़ी थी। उसके तहेरे भाई-बहन भी पास में मौजूद थे। ये सभी साथ में गांव जाते हैं। अनुष्का के सभी भाई-बहन टेंपो में बैठ गए। टेंपो के ही पीछे मैक्स लोडर खड़ा था, जिसका परिचालक पास में ही दुकान पर सामान ले रहा था, जबकि बच्ची टेंपो के पास सड़क की तरफ खड़ी होकर जूते के फीते बांध रही थी।
विज्ञापन


सामान लेकर जैसे ही परिचालक मैक्स में बैठा, वैसे चालक ने बिना आगे देखे गाड़ी आगे बढ़ा दी। तेजी से गाड़ी बढ़ाने के कारण आगे जूते के फीते बांध रही बच्ची को मैक्स ने कुचल दिया। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने शोर भी मचाया था, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर अलीगढ़ की ओर भागा। इधर मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। अपने ही भाई-बहनों के सामने बच्ची लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी थी। गाड़ी के दोनों पहिये बच्ची के ऊपर से उतर और कंधे व सीने की हड्डियां चकनाचूर हो गईं।

एक बाइक सवार दो युवक बच्ची को गोदी में उठाकर जिला अस्पताल के लिए भागे, लेकिन इमरजेंसी में उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पीछा कर मैक्स व उसमें सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि गाड़ी पकड़ ली गई है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें