फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व मंत्री रामवीर की पुण्यतिथि आज, होगी श्रद्धांजलि सभा

Wed, 02 Sep 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रामवीर उपाध्याय का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव बामौली में स्थित समाधि स्थल पर मनाई जाएगी। मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर दोपहर 12 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा होगी। कार्यक्रम में हाथरस, आगरा और अलीगढ़ जिलों से कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समर्थक शामिल होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामवीर उपाध्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा नाम थे। उन्होंने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 1996 में बसपा के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर कैबिनेट मंत्री बने। 2002 एवं 2007 में हाथरस विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीता। 2012 में सिकंदराराऊ और 2017 में सादाबाद विधानसभा सीट से जीत हासिल की।
अपने सियासी सफर के आखिरी दौर में रामवीर उपाध्याय ने बसपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह बीमारी की हालत में भाजपा के टिकट पर सादाबाद सीट से मैदान में उतरे, लेकिन वह यह चुनाव हार गए। पूर्व मंत्री की पत्नी सीमा उपाध्याय वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। सीमा उपाध्याय वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर फतेहपुर सीकरी (आगरा) लोकसभा सीट से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजबब्बर को हराकर सांसद चुनी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें