फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेंडू के जरिये अलीगढ़ से जुड़ेगा मथुरा का रेल मार्ग

Fri, 21 Mar 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज व उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग को मेंडू स्टेशन पर आपस में जोड़ने की दिशा में पहला कदम आगे बढ़ गया है। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी की पहल पर रेलवे ने इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

सांसद हेमा मालिनी की ओर से रेलवे ट्रैक के जरिये अलीगढ़ और मथुरा को जोड़ने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने संसद में इस संबंध में प्रश्न भी उठाया। इसे लेकर संसद में विशेष टीम का गठन कर सर्वे कराए जाने की बात कही गई। उत्तर-मध्य रेलवे के अधिकारियों को शामिल कर पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर मंडल ने सर्वे की शुरुआत की। सर्वे होने के बाद रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए बजट का आगणन तैयार किया जाएगा। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे ट्रैक बिछाने की तैयारी शुरू की जाएगी।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,,
मात्र तीन किमी की है दोनों ट्रैक के बीच दूरी
पूर्वोत्तर रेलवे के मेंडू स्टेशन से उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन के ट्रैक की दूरी मात्र तीन किलोमीटर है। इस दूरी के बीच लगभग चार किलोमीटर का ट्रैक बिछाकर दोनों रेल मार्गाें को आपस में जोड़ा जा सकता है। इनको जोड़ने के लिए रेलवे को बड़ी तकनीक का प्रयोग करना है, लेकिन दोनों रेल मार्गाें के जुड़ने के बाद रेलवे के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी तैयार होगा।
विज्ञापन

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,,,
मथुरा-अलीगढ़ रेल मार्ग के जुड़ते ही मिलेंगी बड़ी सुविधाएं
इस घोषणा को बेशक मथुरा को अलीगढ़ से जोड़े जाने के नजरिये से देखा जा रहा है, लेेकिन मेंडू से हाथरस जंक्शन के ट्रैक को जोड़े जाने से मथुरा से गुजरने वाली मुंबई की ट्रेनों को हाथरस सिटी होकर अलीगढ़ और खुर्जा मार्ग पर चलाया जा सकेगा। अलीगढ़ और टूंडला आदि स्टेशनों से मुंबई के लिए मेंडू, हाथरस सिटी स्टेशन से होकर ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा। कासगंज और हाथरस सिटी आदि स्टेशनों से दिल्ली, अलीगढ़ के साथ टूंडला होते हुए बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,,
रेलमार्ग से 80 किमी होगी अलीगढ़-मथुरा की दूरी
सड़क मार्ग से मथुरा से अलीगढ़ की दूरी करीब 65 किमी है, लेकिन मेंडू से हाथरस जंक्शन का ट्रैक जुड़ने के बाद रेल मार्ग से इसकी दूरी करीब 80 किमी होगी। मथुरा से मेंडू की दूरी करीब 45 किमी है। नया ट्रैक करीब तीन किमी लंबा होगा और हाथरस जंक्शन से अलीगढ़ 32 किमी दूर है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,
अमर उजाला ने भी कई बार उठाया है मुद्दा
करीब दो दशक पुरानी इस मांग को अमर उजाला की ओर से समय-समय पर उठाया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी इसे मुद्दा बनाकर प्रत्याशियों के सामने रखा गया था। हाथरस के सांसद की तरफ से इस मुद्दे पर कोई पहल नहीं की गई, लेकिन मथुरा सांसद की पहल पर सर्वे शुरू होने से हाथरस वालों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन,,,,,,,,
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से विशेष टीम का गठन उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ किया गया है। मथुरा-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक बनाए जाने के लिए मेंडू से हाथरस जंक्शन के ट्रैक को जोड़ने के लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है। सर्वे के बाद जो एस्टीमेट तैयार होगा, उसके अनुरूप बजट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

-संजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें