पीसी बागला कॉलेज के मैदान पर चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मथुरा इलेवन ने नोएडा इलेवन को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। शुक्रवार को नोएडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
नोएडा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मथुरा के गेंदबाज निशांत ने तीन, तरुण ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने आई मथुरा इलेवन की तरफ से प्रेम प्रभात ने तेज बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 55 गेंदों पर 72 रन ठोंककर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। मथुरा ने तीन विकेट के नुकसान पर स्कोर पार कर मैच जीत लिया।
इससे पूर्व मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस अधिकारी एनके यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मैच में अंपायरिंग प्रवीन उपाध्याय, गौरव पचौरी, कमेंट्री मोहसिन और गोपाल ने की। शनिवार को मथुरा इलेवन व पावना इलेवन के बीच साढ़े नौ बजे सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
मैच की व्यवस्था में राजेश गौतम, राजेश शर्मा, विकास अग्रवाल, विशाल सिंह, चेतन अग्रवाल, योगेश गुप्ता, संजय ग्रोवर, सुजीत पचौरी, डॉ. मुकुल दीक्षित, डॉ. मनोज शर्मा, राहुल, गौरव, सौरभ, गोपाल, हर्षित, राकेश कुमार, हरीश अग्रवाल, अशोक मेहरोत्रा, देवेश अग्रवाल, मनोज शर्मा का सहयोग रहा।
वहीं क्रिकेट के क्षेत्र में भी जिले की प्रतिभाएं खूब नाम कमा रही हैं। गांव किंदौली के रहने वाले युवा क्रिकेटर सलमान खान का चयन टी-20 गली क्रिकेट और जूनियर आईपीएल में हो गया है। यह क्रिकेटर नवंबर माह में मुंबई के लिए रवाना होगा। सलमान पुत्र मौ. रफीक मूल रूप से हाथरस के गांव किंदौली के रहने वाले हैं और वर्तमान में एएमयू अलीगढ़ के छात्र हैं।
टी-20 गली क्रिकेेट और जूनियर आईपीएल में सलमान के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। सलमान ने बताया कि वह पिछले 12 साल से क्रिकेट के क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं। क्रिकेट की हर एक बारीकी को उन्होंने सीखा है। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर से शुरू हो रहे टी-20 गली क्रिकेट व जूनियर आईपीएल का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इन मैचों का आयोजन मुंबई व धर्मशाला में होगा।