मेली श्री दाऊजी महाराज में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी ।संवाद
- फोटो : samvad
दाऊजी मेला के दंगल आखाड़े में महिला कबड्डी का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रथम विजेता मथुरा की टीम रही। दूसरे स्थान पर आगरा की टीम ने बाजी मारी। तीसरा स्थान गाजियाबाद की टीम का रहा।
आगरा व अलीगढ़ के मध्य पहला मैच खेला गया। दूसरा हाथरस की उड़ान अकेडमी व आरपीएम की टीम के बीच हुआ। तीसरा मुकाबला मथुरा तथा रामचंद्र कॉलेज हाथरस की टीम के बीच हुआ। चौथा मैच डीएपी मुरसान व गाजियाबाद की टीम के बीच हुआ।
इसमें प्रथम विजेता मथुरा की टीम रही। वहीं दूसरे स्थान पर आगरा की टीम ने बाजी मारी, तीसरा स्थान गाजियाबाद की टीम का रहा। इस दौरान रेफरी की भूमिका इंद्रा जैसवाल, गगनदीप, मुनेश कुमार, दुर्गेश कुमार, वीरेंद्र तोमर ने निभाई। संयोजिका रितु गौतम ने अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान विधायक अंजुला माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदस्य महिला आयोग रेनू गौड़, मीनाक्षी शर्मा, सह संयोजिका पूनम मिश्रा, अनु विमल, डॉ. प्रतिमा भारद्धाज आदि मौजूद रहीं।