प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता कृष्णा निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद प्रीति ने बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
सासनी के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर जैन पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 27 वर्षीय प्रीति की मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु सुरक्षित है। घटना के बाद अस्पताल संचालक फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। गांव वीरनगर निवासी अजीत की पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा कार्यकर्ता कृष्णा निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद प्रीति ने बेटे को जन्म दिया।
कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल संचालक ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव लौट आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन मामले में तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।