फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंडी की आढ़त में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Wed, 15 Jul 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद कृषि उत्पादन मंडी समिति की आढ़त में लगी भीषण आग। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आढ़त से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आसपास की अन्य दुकानें भी बच गईं। मंडी समिति में स्थित एक पक्की दुकान में डॉ. रामबाबू की डॉ. आलू कंपनी के नाम से सब्जी, फल आदि की आढ़त है, जिसे गांव कछपुरा निवासी भवानी शंकर किराये पर संचालित करते हैं।
मंगलवार की शाम को अचानक आढ़त में आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के व्यापारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की चपेट में आकर दुकान के अंदर खड़ी एक मोटरसाइकिल, खाली क्रेट, गल्ला, काउंटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, तख्त, खाताबही सहित अन्य सामान पूरी तरह जल गया।
भवानी शंकर के बेटे के मुताबिक प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान होना सामने आ रहा है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
समय रहते बुझा दिए जाने से आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से बच गई। सूचना पर मंडी परिसर में बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें