सादाबाद के हाथरस रोड पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी 60 वर्षीय जवाहर सिंह पुत्र सुलेमान सिंह राजमिस्त्री थे। सोमवार को वह साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। हाथरस रोड पर राघव कोल्ड स्टोरेज के निकट सामने से आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार राजमिस्त्री जवाहर सिंह घायल हो गया। मौके पर जमा भीड़ को देखकर एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे और उनके पीछे आ रही सदर विधायक अंजुला माहौर रुक गईं। उन्होंने घायल सीएचसी में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आगरा रोड पर गांव गीगला के निकट कैंटर सवार हेमंत पुत्र राजेंद्र निवासी छतारी अलीगढ़ को ट्रक ने टक्कर मारी थी। इससे कैंटर सवार हेमंत पुत्र राजेंद्र घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जलेसर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। सुंदर पुत्र रघुनाथ, रूप सिंह पुत्र रघुनाथ निवासी नगला कली सादाबाद से बाइक पर सवार होकर गांव नगला कली लौट रहे थे। जलेसर रोड पर संत कार्ष्णी पब्लिक स्कूल के निकट उनकी बाइक गाय से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए।