फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अजय की प्रथम पुण्यतिथि पर छह फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
गांव नगला छत्ती में शहीद सूरज की प्रतिमा का अनावरण करतीं पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय और युवा भाजपा - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

शहीद सूरज कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय व भाजपा नेता चिराग उपाध्याय ने उनकी छह फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का निर्माण शहीद के परिजनों ने कराया था। इस दौरान प्रतिमा स्थल पर नायक सूरज कुमार अमर रहे के नारे गूंजते रहे। बिसावर क्षेत्र के गांव नगला छत्ती निवासी नायक सूरज कुमार जम्मू बार्डर पर तैनात थे। पिछले साल 19 जनवरी को वह शहीद हो गए थे।
पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने कहा कि मात्र 23 वर्ष की उम्र में ही सूरज कुमार ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए देश के लिए शहादत दे दी। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भुला सकता। भाजपा नेता चिराग उपाध्याय ने कहा कि शहीद के परिवार को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, कभी भी जरूरत पड़ने पर वह मुझे अपने साथ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहीद की मां बेटे की तस्वीर को सीने से लगाकर जोर-जोर से चीख रही थी। सीमा ने उन्हें गले लगाकर चुप कराया। इस दौरान वह भी भावुक हो गईं। मौके पर जिपं सदस्य बॉबी पहलवान, शहीद के बाबा गेंदालाल चौधरी, माता सुखवीरी देवी, भाई अंकित, निखिल, बहादुर, मनमोहन गौतम, बिजेंद्र सिंह, धनवीर सिंह, निनुआराम, डिगम्बर पहलवान, तेजवीर सिंह, नारायण सिंह, अशोक चौधरी, रामेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, मलखान सिंह, चंदन सिंह, माधव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें