फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जलेसर रोड पर गांव लाढ़पुर के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव तिपहरा निवासी सुरजीत (30 वर्ष) पुत्र सौदान सिंह मंगलवार की देर शाम को बाइक पर सवार होकर जलेसर की ओर जा रहे थे। इस बीच लाढ़पुर-जलेसर रोड पर नगला ब्राह्मण के निकट सुरजीत ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को फोन पर दे दी गई। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें