फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रताड़ित कर विवाहिता की हत्या का आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Sep 2025 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि बेटी की ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। पुत्री को गर्भावस्था में मारपीट कर मायके छोड़ गए। मारपीट से असमय प्रसव होने के कारण बच्चा मृत पैदा हुआ। दूसरी गर्भावस्था के दौरान ही उल्टी सीधी दवा देकर जुलाई 2025 को उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव देदामई निवासी कुमकुम देवी उर्फ बीना ने महिला थाने में बेटी की हत्या करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा है कि बेटी प्रीति शर्मा की शादी दीपक शर्मा निवासी वेदराम कॉलोनी अमरनगर फरीदाबाद हरियाणा के साथ की थी। इसमें करीब पांच लाख रुपए खर्च हुए। 

विज्ञापन


आरोप है कि बेटी की ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। पुत्री को गर्भावस्था में मारपीट कर मायके छोड़ गए। नवंबर 2024 में बेटी को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया। मारपीट से असमय प्रसव होने के कारण बच्चा मृत पैदा हुआ। इस घटना से डरकर ससुराल के लोग महिला थाने आए और समझौता कर लिया। 

इसके बाद दूसरी गर्भावस्था के दौरान ही उल्टी सीधी दवा देकर जुलाई 2025 को उसकी हत्या कर दी। तहरीर देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अब इस मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस छानबीन में जुटी है। मां ने दीपक शर्मा, विवेक शर्मा, राधा शर्मा, लवली शर्मा और पवन कुमार को इसमें नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें