फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मायके में विवाहित की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 31 Mar 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
चंदपा के गांव कुंवरपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन





हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी शबाना ने कोतवाली चंदपा में शिकायत की है। शबाना ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को उन्होंने अपनी बेटी अरशी की शादी कुंवरपुर निवासी इरफान से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान किया जाता था। कई बार समझौता भी कराया था, लेकिन उनकी मांग नहीं रुकी। आरोप है कि अब ससुरा वाले दो लाख रुपये की मांग पर अड़े हुए थे।




शबाना ने बताया कि इस सबके बीच रविवार की दोपहर करीब 12 बजे इरफान ने फोन कर जानकारी दी कि अरशी की तबियत खराब है। जब वे दोपहर को ससुराल पहुंचे तो अरशी का शव चारपाई पर पड़ा था तथा ससुराल वाले फरार थे। शबाना ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें