फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 14 Jul 2024 05:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला माइयान निवासी एक विवाहिता का शुक्रवार की रात को बच्चों को डांटने को लेकर पति से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला माइयान निवासी नेहा (28) पत्नी मोहन शुक्रवार की शाम को बच्चों को डांट रही थी। पति मोहन ने उसे टोक दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद नेहा ने रात को कमरे में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब इसकी जानकारी पति और अन्य परिजनों को हुई तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने विवाहिता को फंदे से उतारा और उसको लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों से हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद निवासी नेहा की लगभग 10 साल पहले मोहल्ला माइयान निवासी मोहन से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए।
विज्ञापन



प्रथम दृष्टया विवाहिता द्वारा खुदकुशी करना प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
-रामप्रवेश राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें