फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर के छापे की अफवाह, बाजार हुए बंद

Sun, 13 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Market clossed due to rumers - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के सादाबाद,सहपऊ, बिसावर और मुरसान में शनिवार को आयकर और एक्साइज विभाग की टीम द्वारा छापे मारे की अफवाह आग की तरह फैल गई। चारों कस्बों में बाजारों में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। दुकानदार अपनी दुकानों पर ताले लगाकर भाग गए। करीब दो घंटे तक बाजारों में अफरा तफरी का माहौल रहा। कई जगह हंगामा भी हुआ। हालांकि कहीं भी टीमों द्वारा छापा मारे जाने की बात पुष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन


500- 1000 की करेंसी जब से चलन से बाहर हुई है, तब से काफी लोगों को आयकर विभाग के छापे मारने की आशंका भी सता रही है। बैंक में एक निर्धारित सीमा तक ही कैश जमा हो पा रहा है, ऐसे में कई लोगों द्वारा बडे़ नोटों को सोने चांदी और बर्तनों की खरीद में खपाने की अफवाह भी फैली हुई है। इसी अफवाह के बीच शनिवार को सादाबाद, सहपऊ, बिसावर, मुरसान आदि में कई कारोबारियों के यहां आयकर व एक्साइज टीम द्वारा छापे मारने की अफवाह फैल गई। इसी अफवाह के बीच सैंकड़ों दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद कर दिए।

सिर्फ सर्राफा व बर्तन कारोबारियों की दुकानें ही नहीं, बल्कि मेडिकल स्टोर, रेडीमेड गारमेंट आदि की दुकानें बंद हो गईं। पूरे पूरे बाजार बंद हो गए। सादाबाद के जवाहर बाजार, चौक बाजार, बजरिया, बिनोवा नगर चौराहा, सब्जी मंडी, आगरा रोड आदि स्थानों पर दुकानों पर ताले लटक गए। बाजारों में कई जगह हंगामे की स्थिति रही। दुकानों को बंद करने के दौरान कई जगह हंगामा भी हुआ। शाम के समय बाजार फिर से खुल गए। कारोबारियों में इसकी काफी चर्चा रही।
विज्ञापन


- आयकर विभाग की टीम ने सादाबाद में कोई छापा नहीं मारा। अगर छापेमारी हुई होती, तो फोर्स जरूर मांगा जाता। राजवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक, सादाबाद।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें