फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लखनऊ-बांद्रा सहित कई ट्रेनों का ऐशबाग तक होगा संचालन

Wed, 19 Nov 2025 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा लखनऊ रेलवे स्टेशन पर दिसंबर माह में मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बदला जाएगा। कई ट्रेनों का संचालन लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन तक ही होगा।
विज्ञापन




हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन संख्या 20921 लखनऊ-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस सहित आगरा कैंट आदि स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का ठहराव लखनऊ चारबाग स्टेशन के बजाय ऐशबाग स्टेशन पर किया जाएगा। करीब 10 दिन तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था से यात्रियों को चारबाग स्टेशन तक न पहुंचने वाली ट्रेनों के कारण अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे असुविधा की स्थिति बन सकती है।



आगरा कैंट से दैनिक आधार पर चलने वाली लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी ठहराव ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर होगी। प्रयागराज के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को चाहिए कि वह ट्रेन के स्थिति को जानकर यात्रा शुरू करें, ताकि उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें