सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रयास भी असफल
सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से इस समस्या को लेकर प्रमुख सचिव को पत्र भी भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। संचालकों का कहना है कि जब तक निजी ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर पूरी तरह शुरू नहीं हो जाता, तब तक पहले की तरह मैन्युअल तरीके से वाहनों की फिटनेस कराने की अनुमति दी जानी चाहिए।
प्रदेश के कई जिलों में है समस्या
इस तरह की समस्या केवल हाथरस में ही नहीं, बल्कि अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में सामने आ रही है, जहां ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर शुरू न होने से वाहन मालिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन इसे लेकर किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दी जा रही। सरकारी अधिकारी अपने नियमों से कार्रवाई कर रहे हैं, वाहन संचालकों की स्थिति को कोई समझ नहीं रहा है।