फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलामुखियों ने मांगी यजमानों की तरक्की की दुआ
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश, गुरुओं की आत्मशांति की प्रार्थना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पितृ पक्ष में गुरुओं की आत्मा की शांति और यजमानों की तरक्की के लिए मंगलामुखी द्वारा दुआ की जा रही है। शहर के नगला अलगर्जी रोड स्थित गेस्ट हाउस में मंगलामुखी सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दूर से मंगलामुखी शामिल हुए हैं। इस दौरान मंगलामुखियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
मंगलामुखियों द्वारा मंगलवार को किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर में नाचते गाते हुए घंटा चढ़ा गया था। मंगलामुखी समाज की प्रदेशाध्यक्ष काजल किरन ने बताया कि 21 सितंबर तक यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, पंजाब, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, गोंडा, बहराइच और नेपाल आदि स्थानों के मंगलामुखी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। गुरुवार की सुबह सिक्का की रस्म अदा की गई। बुधवार की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सम्मेलन में चंचल, शीला, सपना चौधरी, रेखा, मुकेश, भुल्ला गुरु, सन्नी, सोनम, शर्मिली, नीलम, बिल्लू, किरन, गुड़िया, सुभाष सहित काफी मंगलामुखी शामिल हुए।
विज्ञापन

आठ साल बाद हो रहा सम्मेलन
काजल किरन के अनुसार मंगलामुखी का सम्मेलन का आयोजन पितृ पक्ष में होता है। यह सम्मेलन बारी-बारी से होता है। हाथरस में मंगलामुखी सम्मेलन करीब आठ साल बाद हो रहा है। अगले साल कानपुर में सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें