फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंडी निरीक्षक पर 10 हजार की रिश्वत वसूली का आरोप, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Apr 2024 11:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दर्ज मुकदमे के अनुसार मंडी निरीक्षक ने फर्म का लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए कहा। इसकी एवज में 10,000 रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने असमर्थता जता दी। इस पर मंडी निरीक्षक लगातार पैसों की मांग करते रहे। जबरदस्ती 2-2 हजार रुपये के पांच नोट बतौर रिश्वत के रूप में ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट मेरठ के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में तैनात एक मंडी निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। निरीक्षक पर आरोप है कि निरीक्षक ने फर्म के लाइसेंस के नवीनीकरण की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की वसूली की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर स्थित सीकनापान गली निवासी योगेंद्र कुमार वार्ष्णेय पुत्र भगवानदास वार्ष्णेय ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में वार्ष्णेय एंड कंपनी के नाम से फर्म है। इसके वह मालिक व प्रोपराइटर हैं। उनकी पत्नी आशा पुत्री विपिन वार्ष्णेय के नाम से एक अन्य फर्म मोहित लव ट्रेडर्स गली सीकनापान गली में स्थित है। पत्नी की फर्म मोहित लव ट्रेडर्स का मंडी समिति लाइसेंस 30 जून 2023 तक मान्य था। 

मंडी निरीक्षक राहुल वर्मा ने इस फर्म का लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए कहा। इसकी एवज में 10,000 रुपये की मांग की गई। उन्होंने असमर्थता जता दी। इस पर राहुल वर्मा लगातार पैसों की मांग करते रहे। जबरदस्ती 2-2 हजार रुपये के पांच नोट बतौर रिश्वत के रूप में ले गए। व्यापारी ने कहा कि रुपये देने की वीडियो उनके पास मौजूद है। 
विज्ञापन


इस घटना के संबंध में मंडी सचिव, मंडी अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा राहुल वर्मा ने उन्हें नवग्रह मंदिर पर रोक कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि शिकायतों को वापस ले लें, अन्यथा मंडी में व्यापार नहीं करने देंगे। व्यापार बंद करा देंगे। उनके पोर्टल को बंद कर लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की शिकायत पर मंडी निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें