संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों और परिषदीय स्कूलों में शौचालय और पेजयल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इस मामले में खंड विकास अधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों को दिशा निर्देश जारी किए हैं और कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी है।
प्रभारी एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को बताया कि उच्चाधिकारियों के कड़े निर्देश हैं कि 30 अगस्त तक हर हालत में सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए। सभी परिषदीय विद्यालयों में शौचालय और पेयजल व्यवस्था चालू हालत में हों। जिन पंचायतों में पंचायतघर की कमी है, वहां पंचायतघर बनाने के लिए प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
पहले इन कामों को प्राथमिकता दी जाए। प्रभारी एडीओ पंचायत ने बताया कि सादाबाद की 20 ग्राम पंचायतों मेें पंचायतघर का निर्माण होना है। इनमें से पांच में पंचायतघरों का निर्माण कराने के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है। इस दौरान बाबा रामकिशन, संजीव रावत, राजेश कुमार, केपी सिंह, गजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, पूजा चौधरी आदि थे।