फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत युवक का फाइल फोटो - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बीते माह दो बाइकों की टक्कर में घायल एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को मृतक के परिजन कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव खांडा थाना बरहन आगरा निवासी गजराज सिंह पुत्र कोसपाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गजराज ने बताया कि उसका भतीजा चंद्रशेखर पुत्र मेघश्याम 31 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे सादाबाद की तरफ से जैतई रोड होते हुए अपनरे घर बाइक से जा रहा था, तभी अचानक जैतई रोड पर स्थित बिजलीघर के पास दूसरी तरफ से पवन पुत्र लालाराम बघेल निवासी रहपुरा थाना सहपऊ अपनी बाइक को तेज गति से चलाते हुए चंद्रशेखर की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा में उपचार के दौरान तीन फरवरी को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें