फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की मेंड़ बना रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
हत्या के बाद पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद पुलिस - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में ट्रैक्टर से खेत की मेंड़ बना रहे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सीओ सादाबाद ने गांव जाकर लोगों से पूछताछ की।
शाहरुख खान (22) पुत्र सलीम खान निवासी परसारा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपने खेत पर ट्रैक्टर से मेंड़ बनाने गया था। वह दोपहर तक घर नहीं लौटा तो युवक का भाई संजय खान उसे बुलाने के लिए खेत पर गया। जब उसे शाहरुख कहीं दिखाई नहीं दिया तो उसे पास ही के खेत में कोई पड़ा हुआ नजर आया।
विज्ञापन

पास में जाकर देखा तो वह शाहरुख का शव था। अपने छोटे भाई का शव देखकर संजय के होश उड़ गए। वह रोते-बिलखते घर पहुंचा और परिवार को घटना की जानकारी दी। लोगों ने आकर देखा तो शाहरुख के सिर में गोली लगी थी। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। परिवार के लोग उसे आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने पर सीओ सादाबाद भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और मृतक के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। उसकी हत्या गोली मार कर की गई है। छानबीन की जा रही है, ताकि हत्या का कारण सामने आ सके। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
-ब्रह्म सिंह, सीओ सादाबाद

विलाप करते मृतक के परिजन व अन्य- फोटो : HATHRAS

मृतक शाहरुख का फाइल फोटो- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें