फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: जोताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा युवक नीचे गिरा, रोटावेटर की चपेट में आकर हुई मौत, मचा कोहराम

Fri, 30 Oct 2026 05:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जोताई के दौरान बृजभूषण का संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही चलते रोटावेटर की चपेट में आ गए और उसी में उलझ गए। जोरदार चीख के बाद खेत में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
मृतक बृजभूषण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रूहेरी में खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 45 वर्षीय बृजभूषण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


रुहेरी निवासी ब्रजभूषण गांव में ही मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात वह एक पड़ोसी के खेत पर ट्रैक्टर से जोताई करने गए थे। बताते हैं कि वे ट्रैक्टर पर पीछे बैठे थे। जोताई के दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही चलते रोटावेटर की चपेट में आ गए और उसी में उलझ गए। जोरदार चीख के बाद खेत में सन्नाटा छा गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचें। 

रात में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व एक बेटे को बिलखता छोड़ गए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना के संबंध कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें