फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

हाथरस रोड करवन नदी के निकट रविवार की रात को एक बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने के कारण युवक को रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनू (25) पुत्र पूरन सिंह निवासी नगला गजुआ मुरसान किसी काम से मुरसान आया हुआ था। वापस लौटते समय मुरसान करवन नदी के निकट उसकी बाइक की भिड़ंत ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक की शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। उसकी एक बेटी है। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें