फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क व सैनिटाइजर का करें प्रयोग, सामाजिक दूरी का रखें ध्यान

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मास्क बांटते सांसद व अन्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत सोमवार को मुरसान स्थित रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद राजवीर दिलेर ने जरूरतमंदों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। सांसद ने लोगों को मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का पालन करने का संदेश दिया।
सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि लोग जब की घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनकर निकलें। सैनिटाइजर से समय-समय पर हाथ साफ करते रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें। इन उपायों से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। मुरसान चेयरमैन रजनीश कुशवाहा ने कहा कि कोरोना से बचना है तो हमें सतर्कता बरतनी होगी। जागरूकता ही कोरोना से बचने का उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर काफी लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। मोहित चौधरी, विनोद सविता, राजीव अग्रवाल, छोटेलाल, बंटी कुशवाह, डिगंबर सिंह कुशवाह, प्रशांत नगर, मोनू वर्मा, योगेश कुमार, कृष्ण मोहन ,अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, विक्रम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, लाल मोहम्मद, मोहनलाल सुपरवाइजर, राजू, अनिल गौड़ आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें