संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा के मोहल्ला छिपैटी निवासी एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों मं कोहराम मच गया। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया है।
40 वर्षीय दिनेश पथवारी मंदिर के निकट हेयर सैलून की दुकान चलाकर अपने व परिवार का भरण पोषण करता चला आ रहा था। दो दिन पूर्व वह अपने बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। देर रात वह किसी काम से उठा। नींद में होने की वजह से उसका पैर फिसल गया और छत से गिर गया। अचानक उसकी पत्नी की आंख खुली तो देखा कि दिनेश छत के नीचे नाली में पड़ा कराह रहा था। चीख पुकार सुनकर लोगों की नींद खुल गई आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ मेडिकल कालेज ले गए आए जहां मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई।