फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की पैर की हड्डी टूटी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

अलीगढ़ जीटी रोड पर बुधवार की दोपहर चार बजे दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार के पैर की हड्डी टूट कर बाहर निकल आई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भुर्रका निवासी टिंकू पुत्र पप्पू 28 वर्ष बाइक से तेज गति से अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। गांव रतनपुर कृषि फार्म के निकट सामने से आती बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। टिंकू के पांव में काफी चोट लगी तथा हड्डी भी टूटकर बाहर निकल आई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया लेकिन, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें