फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने मायके जा रही थी महिला, बाइक में पल्लू फंसने से गिरी, मौत

विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पति के साथ अपने मायके भाइयों को राखी बांधने जा रही महिला की साड़ी का पल्लू बाइक में फंस गया। जिससे वह बाइक से गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों व पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के हाथी गेट निवासी उमा (30 वर्ष )पत्नी उमेश कुमार अपने मायके हाथरस जंक्शन रोड अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। मेंडू रोड पर उमा की साड़ी का पल्लू बाइक में फंस गया। जिससे वह चलती बाइक से गिर गई। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। यहां पर पुलिस भी आ गई। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी के बाद मृतका के परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें