फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जलेसर मार्ग स्थित मंगलवार की देर शाम को गांव बरसामई के निकट एक अपाचे बाइक सवार युवक की किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृत युवक के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। भगवान सिंह (28 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी बरसामई मंगलवार की शाम को जरैरा की ओर से धान के खेत में दवा लगाने के लिए बाइक लेकर घर के लिए आ रहा था।
विज्ञापन

तभी गांव बरसामई के निकट सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भगवान सिंह की मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी।

मृतक भगवान सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : HASAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें