फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जबरन किन्नर बनाया

Tue, 28 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मोहल्ला किला गेट निवासी एक युवक ने श्रीनगर निवासी एक किन्नर पर उसे जबरन किन्नर बनाने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसे ऑपरेशन कर किन्नर बना दिया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि वह मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नारी स्वरूप धारण कर नृत्य करता है। उसका कहना है कि श्रीनगर की रहने वाली एक किन्नर ने उसे बीते गुरुवार को अपने घर बुलाया और खाना खिलाया। खाना खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे। बेहोशी की हालत में उसे एक वैन बैठाकर दूसरी जगह पर ले जाया गया।

जहां उसे ऑपरेशन कर किन्नर बना दिया गया। होश आने के बाद कई दिनों तक आरोपी किन्नर ने उसे अपने घर पर बंधक बनाकर रखा। मंगलवार को बंधन से किसी तरह छूटकर वह कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन


सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। युवक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें