फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मासूम से की गलत हरकत, आरोपी को पकड़कर पीटा, पुलिस के किया हवाले, भेजा जेल

Fri, 16 Jan 2026 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बताते हैं कि आरोपी युवक उसे अपने घर में ले गया। वहां उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। आरोपी ने इस दौरान बच्ची की पिटाई भी कर दी, जिससे वह रोने लगी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस गेट क्षेत्र के गांव में एक युवक ने मौका पाकर पांच वर्षीय मासूम से गलत हरकत की। जानकारी पर आक्रोशित परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


घटना 15 जनवरी शाम की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बताते हैं कि आरोपी युवक उसे अपने घर में ले गया। वहां उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। आरोपी ने इस दौरान बच्ची की पिटाई भी कर दी, जिससे वह रोने लगी। जब बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों ने वजह पूछी। टूटी-फूटी भाषा में बच्ची ने जो बात बताई, उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

परिवार के लोग एकत्रित होकर आरोपी के घर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। यहां आस-पड़ोसी भी जमा हो गए। नोकझोंक के दौरान बच्ची के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सोनू (28) को हिरासत में ले लिया। बच्ची के पिता ने आरोपी सोनू के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें