सुबह धुंध के समय स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : प्रतीकात्मक
कंपकंपा देने वाली सर्दी, कोहरा और शीतलहर को देखते हुए हाथरस में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में जिले के बेसिक शिक्षा परिषद, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य सभी बोर्डों के विद्यालय अब अग्रिम आदेश तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। बीएसए ने निर्देश दिया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए, अन्यथा विद्यालय संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।