फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवती की आत्महत्या में आरोपी युवक गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक पर आरोप है कि चार साल संपर्क में रहने के बाद उसने शादी से इन्कार कर दिया था, जिससे युवती आहत थी। युवक को जेल भेजने के बाद पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन




शहर की रहने वाली युवती ने 29 दिसंबर की दोपहर को मौसी के घर पर वीडियो बनाकर जान दे दी थी। परिजनों ने बिना किसी संदेह के आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन जब परिजनों ने वीडियो देखा तो उन्हें आत्महत्या करने की जानकारी हुई। युवती की मां के अनुसार युवती ने वीडियो बनाकर मौसी के मोबाइल पर डाला था।
मौसी ने जब वीडियो देखा तो उनको खबर की। इसके बाद परिजन मंगलवार को कोतवाली सदर पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती की मां का आरोप था कि उनकी बेटी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक व उसके परिजनों ने मना कर दिया था।
विज्ञापन

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपी युवक को बुधवार की सुबह आगरा रोड बंबा पर नगला भोजा के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें