फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के मामा ने दस साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते के मामा ने दस साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रिश्ते के मामा ने दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 डी पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते की चचेरी बहन के यहां गए भाई ने भांजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी घर के बाहर खेल रही 10 साल की भांजी को उठाकर अपने साथ बाजरा के खेत में ले गया। वहां जाकर उसे नग्न कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस पर बच्ची ने चीख-पुकार मचा दी। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग खेत के अंदर पहुंच गए और आरोपी हो मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ 354 डी व पोस्को एक्ट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी रिश्ते के मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें