ब्लॉक हसायन के गांव फुलरई की 38 वर्षीय महिला में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। विभागीय टीम ने गांव पहुंचकर बुखार के 10 मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
फुलरई निवासी एक महिला को बीते 10 दिनों से बुखार आ रहा था। महिला ने प्राइवेट पैथोलॉजी में रक्त की जांच कराई, इसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। विभागीय टीम ने फुलरई पहुंचकर बुखार के 10 मरीजों के रक्त के नमूने लिए और दवा बांटी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नाले-नालियों में एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव कराया गया। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी प्रदीप रावत, एमआई सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।