फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुखार से दो युवतियों की मौत, 225 मरीज और पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इन दिनों बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। बुखार के चलते दो युवतियों की जान चली गई। इधर, बागला जिला अस्पताल में सुबह से बुखार के मरीजों की कतारें लगी रहीं। बुखार से पीड़ित 225 मरीज यहां अपना उपचार कराने पहुंचे। गंभीर मरीजों के रक्त की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




तमन्नागढ़ी निवासी नेहा (18) को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। बुधवार की दोपहर करीब 11.30 बजे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन अचेत अवस्था में उसको लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।






इगलास क्षेत्र के गांव साथनी निवासी नीतू (22) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन गांव के एक निजी चिकित्सक से उपचार कर रहे थे। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए उसे बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसको भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




बुधवार को बागला जिला अस्पताल में बुखार के 225 मरीज पहुंचे। जिन मरीजों को कई दिनों से बुखार आ रहा था, उनके रक्त की जांच कराई गई, ताकि बुखार आने की स्थिति साफ हो सके। सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि इन दिनों बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। गंभीर मरीजों की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद उपचार किया जा रहा है।




दो लोगों की अचानक गई जान
हाथरस। जंक्शन क्षेत्र के गांव रणावली निवासी भूरी देवी (57) की मंगलवार की देर शाम आठ बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन अचेत अवस्था में उन्हें उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं रमनपुर निवासी निकराम (46) की मंगलवार की रात 8:30 बजे तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शवों को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें