फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी प्रलोभन के करें मतदान

Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मतदान जागरुकता के लिए अभियान चलाते एबीवीपी के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में घंटाघर पर मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत इंस्पेक्टर कोतवाली प्रवेश राणा ने की। उन्होंने मैसेज लिखा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए बिना किसी प्रलोभन के भयमुक्त मतदान करें।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि आपका एक एक वोट आपके जनपद को नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। अनिल कुमार वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल जिला अध्यक्ष सौरव सिंघल, जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया, शिक्षक रामजीलाल, ओंकार सिंह वर्मा मनोज कुमार, विवेक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, शेखर वार्ष्णेय, भानुप्रकाश वार्ष्णेय, शैलेंद्र सर्राफ, नीरज माहेश्वरी, अनिल कुमार, नारायण महेश्वरी व अनूप ने लोगों से मतदान की अपील की।

अभाविप ने भी चलाया जागरूकता अभियान
 वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चंदपा के सालिगराम विद्यालय व केवलगढ़ी में जागरूकता अभियान चलाया। मौके पर जिला संयोजक सौरभ शर्मा, विकास शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का इस अभियान को चलाने का उद्देश्य है कि मतदाता नोटा का प्रयोग न करके राष्ट्रहित तथा देशहित में वोट करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, सौरभ शर्मा, नगर मंत्री अविनाश शर्मा, दिव्य भारद्वाज, हर्ष तिवारी व विकास शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें