फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबली ने ढहाए कच्चे पक्के निर्माण

विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर एक अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में रविवार को जोर-शोर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अलीगढ़ रोड पर महाबली ने कई कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों की कुछ लोगों से तीखी नोकझोंक हुई। यह अभियान नाले के ऊपर अवैध रूप से बने निर्माण ध्वस्त करने के लिए विशेष रूप से चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
रविवार को शहर में एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, सीओ सिटी राम शब्द यादव की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान गांधी पार्क तिराहे से नवग्रह मंदिर के पास तक चलाया गया। महाबली ने काफी कच्चे और पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने नाले के ऊपर पक्के निर्माण करा रखे थे। जेसीबी मशीन यह निर्माण ढहा दिए, जिससे वहां खलबली मच गई। कुछ लोग अभियान के विरोध में भी आ गए, लेकिन काफी पुलिस फोर्स को देखते हुए ज्यादा विरोध नहीं कर सके। अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम सदर ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाओ अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें