फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2026: शिवभक्ति में सराबोर हुआ हाथरस, कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक

Sun, 15 Feb 2026 04:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

Mahashivratri Aligarh 2026 : महाशिवरात्रि पर हाथरस के गोपेश्वर महादेव, चौबे वाले महोदव, बाबुलनाथ महादेव, कैलाश महादेव, बौहरेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, कामेश्वर महादेव, चमत्कारी महादेव, राज राजेश्वर महादेव, भूतेश्वर, गड्ढा वाले महादेव, भकाभेंड़ा महादेव आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
मैंडू रोड स्थित चौबे वाले महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले भर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। एक दिन पहले 14 फरवरी को ही पूरा जिला शिव भक्ति में सराबोर हो गया। मंदिरों में अनुष्ठान होते रहे तो बाजारों में पूजा-पाठ और खान-पान के सामान की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

विज्ञापन


15 फरवी को सुबह से ही श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और मिष्ठान्न से पूजन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए जिले के प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। दोपहर तक मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़े तो शाम को भोलेनाथ के मनोहारी शृंगार के दर्शन के लिए भीड़ रही।

गंगाघाटों से कांवड़ों में गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़िये भी महादेव का अभिषेक कर उन्हें कांवड़ में सजी सामग्री अर्पित की। 14 फरवरी को पूरे दिन शिवालयों में साफ-सफाई और सजावट का सिलसिला चलता रहा। मंदिरों में इस मौके पर कहीं रुद्राभिषेक होगा, कहीं शिव विवाह का तो कहीं शिव जागरण का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इन शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
महाशिवरात्रि पर शहर के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन रोड स्थित गोपेश्वर महादेव, मेंडू रोड स्थित चौबे वाले महोदव, जोगिया रोड स्थित बाबुलनाथ महादेव, अलीगढ़ रोड स्थित कैलाश महादेव, मथुरा रोड स्थित बौहरेश्वर महादेव, आगरा रोड स्थित चिंताहरण महादेव, कमला बाजार स्थित कामेश्वर महादेव, कमला बाजार स्थित चमत्कारी महादेव, हनुमान गली स्थित राज राजेश्वर महादेव, नाई का नगला स्थित भूतेश्वर, गड्ढा वाले महादेव, रामलीला मैदान स्थित भकाभेंड़ा महादेव आदि प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


गाजे-बाजे के साथ चढ़ी जेहर
जिन घरों में बेटे की शादी या बेटे का जन्म हुआ है, वहां जेहर चढ़ाने की परपंरा भी उत्साह से निभाई गई। बैंड-बाजों के साथ महिलाएं जेहर चढ़ाने गईं। इसके लिए एक दिन पहले बैंड-बाजों की बुकिंग कर दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें