फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तैयार किया चुनावी तैयारियों का खाका

Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी पकड़ती जा रही हैं। इस महीने के आखिर तक भारत निर्वाचन आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। इस संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी मशीनरी को चुनाव के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


डीएम ने रविवार की शाम को जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और चुनावी तैयारियों का खाका तैयार किया। डीएम ने मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी से लेकर पोलिंग पार्टियाें की रवानगी तक का पूरा प्लान तैयार कराया। डीएम ने साफ कहा कि इस बार चुनाव में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाएगा।

डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने जिन बिंदुओं पर चुनावी तैयारियों का प्लान तैयार कराया, उनमें कार्मिक प्रबंधन, कर्मचारियों का प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टियों की रवानगी और स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रबंधक, मतदान केंद्र पर कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं, निर्वाचन सामग्री प्रबंधन योजना, टेक्नोलॉजी उपयोग योजना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


डीएम ने उन स्थलों के बारे में भी चर्चा की, जहां से पोलिंग पार्टियों की रवानगी कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि कुल 1187 पोलिंग पार्टियां चुनाव ड्यूटी में लगाई जाएंगी, जबकि करीब 15 फीसदी पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी जाएंगी।

यह भी चर्चा की गई कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए कितने केंद्रीय अर्द्धसैनिक सुरक्षा बलों की जरूरत होगी। इसका ब्योरा तैयार करके जल्द चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। मतदान कर्मचारियों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट्स की ड्यूटी भी जल्द फाइनल कर दी जाएंगी। रिजर्व में भी ड्यूटी लगाई जाएंगी।

डीएम ने चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़े सभी प्रभारी अधिकारियों से कहा कि वह अपना काम तत्काल प्रभाव से शुरू कर दें, ताकि अधिसूचना जारी होते ही तुरंत तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा सके। इस मौके पर एडीएम अली हसन कर्नी, एसडीएम राकेश गुप्ता, केहरी सिंह, अभिषेक सिंह, ओमवीर सिंह के अलावा सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार और नोडल ऑफिसर्स भी मौजूद थे।

जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी एमजी पॉलीटेक्निक या फिर मंडी समिति से कराने पर विचार कर रहा है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी एमजी पॉलीटेक्निक से कराई गई थी। लिहाजा प्रशासन की पहली पसंद यही जगह है, लेकिन चूंकि पिछली बार यहां से पार्टियों की रवानगी से पहले जमकर बवाल हुआ था। लिहाजा प्रशासन इस बार मंडी समिति से भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी का निर्णय ले सकता है।

1187 पोलिंग पार्टियों की संख्या के हिसाब से जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भी पर्याप्त संख्या में हैं। डीएम ने ईवीएम की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित की है, जोकि इन ईवीएम की दोबारा जांच करके यह देखेगी कि यह मतदान के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं। गौरतलब है कि चुनाव के लिए जिले को पहले ही पश्चिम बंगाल से जरूरत के हिसाब से ईवीएम मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें