फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सर्दी में जवाब दे रही फेफड़ों की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती सर्दी के कारण फेफड़ों की क्षमता प्रभावित हो रही है। सांस की नली में संक्रमण से लोग परेशान हैं। बागला जिला अस्पताल में शनिवार को हुई ओपीडी में 1233 मरीज पहुंचे। इनमें 263 मरीज छाती में संक्रमण और सांस लेने में दिक्कत के थे।
विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ.वरुण चौधरी ने बताया कि इन दिनों क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीज अधिक आ रहे हैं। यह फेफड़ों से जुड़ी पुरानी बीमारी होती है, जो सर्दी और वायु प्रदूषण के कारण बढ़ जाती है। सर्दी के इस मौसम में वायु प्रदूषण भी बढ़ा है, इसलिए इन दिनों छाती में संक्रमण और सांस लेने में दिक्कत झेल रहे मरीज अधिक आ रहे हैं। इन मरीजों में से कुछ को क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस की समस्या होती है। जिसमें शरीर के अंदर की वायु नलियों में सूजन आ जाती है और बलगम वाली खांसी बनी रहती है। वायु नली के सिकुड़ने के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। डाॅ. वरुण चौधरी ने कहा कि शरीर को गर्म रखें तथा घर में हवा की गुणवत्ता का ध्यान रखें। धूम्रपान से बचें। नियमित व्यायाम करें, इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ेगी। समस्या बढ़ने पर नियमित उपचार कराएं।
विज्ञापन




सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है। सर्दी बढ़ने के बाद से समस्या शुरू हुई है। इसलिए डॉक्टर से मिलने आया हूं।

होतीलाल, खंदारी गढ़ी।
सर्दी बढ़ने के साथ ही खांसी और जुकाम हो गया था। अब गले में दिक्कत है। बलगम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।

मंगल सिंह, अखैपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें