फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 1644 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 14 Dec 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। जिले के 10 निर्धारित केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 4,602 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से 1,644 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 2,958 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए, जिससे उपस्थिति का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया था। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की गई।
सभी परीक्षा कक्षों और केंद्र परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिससे पूरे समय परीक्षा पर नजर रखी गई। नकल रोकने के लिए सघन चेकिंग की गई। मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध और केंद्रों के बाहर निगरानी की व्यवस्था भी सख्ती से लागू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा पेपर काफी अच्छा हुआ है। मैंने इसके लिए काफी तैयारी की है। अब रिजल्ट आएगा तो एडमिशन होगा।
-सौम्या चौहान, छात्रा, सरस्वती शिशु मंदिर।
मैंने इस पेपर के लिए तैयारी की है। यहां एडमिशन के बाद अच्छी पढ़ाई कराई जाती है। मैंने अच्छा पेपर किया है।
-परी, छात्रा, बरामई प्राथमिक विद्यालय।

पेपर काफी आसान आया था, तैयारी के हिसाब से पेपर अच्छा कर के आई हूं, मेरा एडमिशन जरूर हो जाएगा।
-शगुन, छात्रा, नगला दुर्जी।

गणित के प्रश्न कुछ कठिन थे, लेकिन मैंने उनका सही उत्तर दिया है। मेरा पेपर अच्छा हुआ है, एडमिशन जरूर हो जाएगा।
-शुभम, छात्रा, गांव नयावास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें