फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म व अपहरण का मुकदमा, बाद में कर दी दोनों की शादी

Wed, 19 Dec 2018 09:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
marriage - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अनेक विघ्न-बाधाओं के बाद आखिरकार एक प्रेमी जोड़ा शादी के अटूट बंधन में बंध गया। सोमवार को एक गेस्ट हाउस में दोनों परिवारों एवं रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनका विवाह संपन्न हुआ। गेस्ट हाउस में भी कुछ बारातियों ने शराब पीकर विवाह में विघ्न डालने की कोशिश की, लेकिन युवती ने पुलिस को फोन कर दिया, जिस पर शराबी वहां से भाग गए। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में वरमाला का कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जरीपुरा निवासी राकेश के पुत्र सचिन उर्फ भोला का प्रेम प्रसंग गांव निवासी टीकम सिंह के साले की बेटी के साथ चल रहा था। टीकम सिंह का विवाह गांव परीक्षितपुर थाना नारखी जिला फीरोजाबाद के साथ हुआ था। उसके साले बबलू की पुत्री बबली कई बार बुआ के घर आई। इस दौरान सचिन से उसकी मुलाकात हुई।
 
एक-दूसरे का प्यार करने लगे। जब इस प्यार की भनक बबली के घर वालों को हुई तो पहले उन्होंने बंदिश लगाई। जब वह नहीं मानी तो नारखी थाने में सचिन के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। दुष्कर्म का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब बबली ने न्यायालय में प्रेमी पक्ष में बयान दिया तो सचिन को जमानत मिल गई। इसके बाद दोनों ने न्यायालय में शादी कर ली। युवती के परिजनों ने एक बार फिर उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


एक दिन दोनों पति पत्नी की रूप में थाने पहुंच गए। वहां से पुलिस बबली को कोर्ट में बयानों के लिए ले गई। बबली ने जब कोर्ट में सचिन को पति बताया तो न्यायाधीश ने उसे सचिन के साथ जाने दिया। लड़की पक्ष ने हारकर उसी लड़के साथ कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शादी करा दी। उस गेस्ट हाउस में लड़के पक्ष वालों की तरफ से कुछ लड़के शराब पीकर आ गए और वहां हंगामा करने लगे। इस पर बबली ने पुलिस को बुला लिया। 

एसएसआई अनिल कुमार यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए एवं पुलिस के सामने ही वरमाला की रस्म पूरी कराई गई। पुलिस के आने से पहले ही शराबी वहां से भाग गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। बाद में बारात या घरातियों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। वह शादी करके अपने -अपने गांव चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें