संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। वह दोनों तीन दिन पहले घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया, जिसके बाद दोनों के परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए, लेकिन यहां पर युवती अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी थी।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। इसकी भनक परिवार के लोगों को लगी तो उनके मिलने पर पाबंदी लग गई, जिसके बाद उन दोनों ने घर से जाने का निर्णय लिया और पिछले दिनों बिना किसी को कुछ बताए कहीं चले गए। लड़की के परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और उनको बरामद कर लिया गया। इसके बाद दोनों के परिवार के लोग भी थाने आ गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।