फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Fri, 28 Jun 2019 12:21 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
किशोर और किशोरी के शव पेड़ पर लटके मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। एक साथ मौत को गले लगाने वाले किशोर और किशोरी की प्रेेम कहानी एक साल पहले तब शुरू हुई थी, जब किशोरी की मां ने मोहल्ला गौसगंज में किराए पर मकान लेकर रहना शुरू किया था।
विज्ञापन


मोहल्ले के ही किशोर मोनू (16 वर्ष) पुत्र अजवीर से जेवा (14 वर्ष) पुत्री ख्याली यादव के मधुर संबंध बन गए। दोनों का प्रेम लगातार परवान चढ़ता गया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ खूब घूमे भी और फोटो भी खिंचवाए। जेवा की मां रुखसार ने जब इस पर रोक लगानी चाही तो वह सफल नहीं हो पाई। मोहल्ले में ही कुछ लोगों से रोकने के लिए कहा, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद रुखसार ने वो मोहल्ला ही छोड़ दिया। मोहल्ला मटकोटा में किराए के मकान में रहने लगी।

मोहल्ला तो बदल गया, लेकिन दोनों का प्रेम खत्म नहीं हुआ। वह पहले की तरह मिलते रहे। रुखसार का हर प्रयास दोनों को मिलने से नहीं रोक पाया। बुधवार की रात को रुखसार ने मोनू के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मोनू के घर पर दबिश दी। उसके नहीं मिलने पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने पिता और भाई को लाकर कोतवाली पर बिठा लिया। लोगों का कहना था कि भाई और पिता को हिरासत में लिए जाने से मोनू निराश हो गया। उसे लगा कि जेवा उसे मिल नहीं पाएगी, इसलिए दोनों ने साथ मरने का  निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें