फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस के अत्याचारों से निजात के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने लिया अवतार

विज्ञापन
सादाबाद के रामलीला ग्राउंड में चल रही श्रीकृष्णलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण व राधा की सजी? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला समिति के बैनर तले चल रहे श्रीकृष्णलीला महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को श्रीकृष्ण जन्म लीला का मंचन किया गया। उत्साह के साथ नंदोत्सव भी मनाया गया। लीला को देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
रासाचार्य स्वामी लेखराज ओमप्रकाश शर्मा के सानिध्य में हुए प्रसंग के मंचन में सर्वप्रथम श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण और राधा की सजीव झांकी के दर्शन कराए गए। उसके बाद आयोजित श्रीकृष्ण जन्मलीला में कलाकारों ने दिखाया कि कंस ने अपने पिता उग्रसेन को जेल में डालकर धर्म कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया और साधु संतों को दुखी करने लगा। कंस के अत्याचार से निजात दिलाने को देवता भगवान विष्णु के पास गए, जिस पर उन्होंने अवतार लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में भगवान का अवतार होने एवं फिर वृंदावन जाकर उनकी लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान के गोकुल पहुंचते ही धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान आकर्षक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने बृज की गोपियों व बृजवासियों ने माता यशोदा को बधाई दी। साथ ही नंद के आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की आदि भजनों की प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश त्यागी, रामकिशन वर्मा, अनिल पाराशर, अमित वर्मा, अमित वर्मा, अंकुर गर्ग, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, सुधीर गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें