स्वापो के उपमहामंत्री लव तायल ने इस समस्या से एक्स के माध्यम से पीएमओ और रेल मंत्रालय को अवगत कराया गया। वहां से इस मामले को डीआरएम इज्जतनगर को अग्रसारित किया गया है, जिसके बाद डीआरएम द्वारा वरिष्ठ मंडलीय अभियंता को समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन उद्घाटन में हो रही देरी के कारण यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से शौचालयों पर ताला लगा हुआ है, जिससे यात्रियों खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
समाजसेवी संस्था स्वापो के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय रेलवे अधिकारियों से संपर्क करने पर पता चला कि उद्घाटन की तारीख प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से अभी तक स्वीकृत नहीं हुई है। कुछ अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के लिए सांसद को आमंत्रण भेज दिया गया है, जबकि सांसद का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई आमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है और वर्तमान में वह संसद के सत्र में व्यस्त हैं।
कपिल का कहना है कि यह स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री शौचालय योजना की भावना के खिलाफ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के बावजूद हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर शौचालय बंद हैं। स्वापो के उपमहामंत्री लव तायल ने इस समस्या से एक्स के माध्यम से पीएमओ और रेल मंत्रालय को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
वहां से इस मामले को डीआरएम इज्जतनगर को अग्रसारित किया गया है, जिसके बाद डीआरएम द्वारा वरिष्ठ मंडलीय अभियंता को समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया गया है। समस्या उठाने वालों में उपाध्यक्ष दिनेश सरदाना, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल राया वाले, उपाध्यक्ष रघुनंदन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, संरक्षक गोविंद प्रसाद अग्रवाल, श्रीकिशन अरोड़ा, अशोक अग्रवाल गोराई वाले, सुभाष गर्ग, रवि वार्ष्णेय आदि भी शामिल हैं।