हाइड्रा के जरिए मैक्स को सीधा कराते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : samvad
आगरा से पशुओं के अवशेष लेकर अलीगढ़ जा रही लोडर पिकअप रविवार तड़के प्राइवेट बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप सड़क पर पलट गई और उसमें लदे अवशेष बिखर गए। इससे राजमार्ग पर तेज दुर्गंध फैल गई।
राहगीर नाक पर रुमाल रखकर गुजरने को मजबूर हुए। सड़क की एक लेन प्रभावित होने से वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर राष्ट्रीय हनुमान दल के नगर अध्यक्ष करन चौधरी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से पिकअप को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। चालक से वाहन और अवशेषों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। पुलिस ने चालक से पिकअप और उसमें लदे पशुओं के अवशेष से संबंधित दस्तावेज मांगे। चालक द्वारा प्रस्तुत कागजातों की जांच की गई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया है कि दस्तावेज पूर्ण मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर वाहन को आगे रवाना कर दिया गया।