फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योति जलाई है

Tue, 06 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
आचरण से सिखाने वाला ही शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुवर के चरणों में रहकर हमने शिक्षा पाई है, गलत राह पर भटके जब हम, तो गुरुवर ने राह दिखाई है। अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योति जलाई है। इन्हीं गुरु भक्ति भावना के साथ सोमवार को महाविद्यालयों में शिक्षक दिवस सेलीब्रेट किया गया।

इस दिन छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार भी प्रदान किए। गुरुओं ने भी शिष्यों को जीवन में तरक्की करने करने का आशीर्वाद प्रदान किया।
पीसी बागला महाविद्यालय के बीएड. संकाय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान प्रवीन कुमार पुष्कर, राहुल, प्राची रघुवंशी, नेहा सिंह, सुभांगी, पूजा, काजल शर्मा, दीक्षा पाठक, ममता अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, चंद्रभान, धर्मेंद्र सिंह, ललित कुमार सिंह, अजयवीर सिंह और बहुरन सिंह ने शिक्षकों के सम्मान में कविताओं के रूप में गुरू की महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. डीके दीक्षित, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. मिथलेश, डॉ. डीके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा रोड स्थित जेपी पीजी डिग्री कालेज में बीएड के छात्रों ने विचार प्रस्तुत किए। सुषमा, मीनू और रेनू ने शिक्षक की गुणवत्ता के महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर डॉ. रिचा शर्मा, रंजना वार्ष्णेय, रमाशंकर सारस्वत, सोनू सारस्वत, नरेश सारस्वत, मोनू सारस्वत, वेदप्रकाश, आंचल सारस्वत, कीर्ति सारस्वत, रामपाल, रीनू आदि मौजूद थे। वहीं सरस्वती महाविद्यालय और आरडी गर्ल्स डिग्री कालेज में भी शिक्षक दिवस की धूम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें